Wednesday, May 3, 2017

अच्छे खिलाड़ी के गुण

एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार देश का नाम गौरवान्वित करता है। और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही चैन की सांस लेता है। 

अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है।  वह अपना खेल लगन से खेलता है। उसका अपने खेल पर नियंत्रण होता है।  और वह हारी हुई बाज़ी को भी जीतने का हौसला रखता है।

अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। वह आत्मविश्वास और सूझ - बूझ से खेलता हुआ आगे बढ़ता है। वह अपने खेल में तरह - तरह के बदलाव लाकर उसे और बेहतरीन बनाता है और किसी भी परिस्थिति में दृढ़ता से खड़ा रहता है। वह किसी भी दबाव में आकर अपनी दृष्टि हमेशा अपने लक्ष्य पर रखता है। और अपनी इस विशेषता और परिश्रम से अपनी एक नयी पहचान बनाता है।

टीमवर्क अच्छे खिलाड़ी का महान गुण होता है। वह श्रेय की चिंता किये बिना प्रेरित होता है और पूरी मेहनत करते हुए स्पेशलिस्ट बनता है।  वह हर चीज समय के अनुसार करता है। अच्छा खिलाड़ी हमेशा पौष्टिक भोजन करता है जिससे उसका स्वास्थय , शारीरिक बनावट , स्टेमिना बहुत ही अच्छा होता है। वह फ़ास्ट फ़ूड नहीं खाता है।

अच्छे खिलाड़ी में बहुत ज्यादा सहनशीलता होती है।  उसमें चोट सहने की ताकत होती है और वह हारने से नहीं घबराता है। उसके अंदर खेल के प्रति समर्पण का भाव होता है। और वह दिमागी तौर पर बहुत मजबूत होता है।अच्छा खिलाड़ी बहुत ही चुस्त होता है।  उसे अपने खेल की बारीकियाँ बहुत अच्छे से पता होती हैं और वह नयी चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करता है।  वह निरंतर अपने खेल का अभ्यास करते हुए योग्य बनता है।

अच्छा खिलाड़ी अपने खेल और व्यक्तित्व द्वारा दुसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहता है की अगर आपके पास प्रतिभा और कुछ करने की लालसा , हौसला और अनुशासन है तो एक एक दिन आप सफलता जरूर प्राप्त करते हैं