Friday, June 23, 2017

मेरा विद्यालय

मेरा विद्यालय 

मेरे विद्यालय  का नाम नियु होराइज़न गुरुकुल है। मेरे विद्यालय में कक्षा १ से १० तक की पढ़ाई होती है। मुझे मेरा विद्यालय  बहुत अच्छा लगता है यह बहुत सुन्दर और बड़ा  है। मेरे विद्यालय  में बहुत सारे कमरे हैं उनमें से मुझे सबसे अच्छे योगा, संगीत और नृत्ये के कमरे लगते हैं । मेरे विद्यालय  में बहुत बड़ा पुस्तकालय है, खेल के मैदान हैं, प्रयोग करने के लिए लैब हैं, और बहुत बड़ी कैंटीन भी है।

मेरे विद्यालय की पढ़ाई अच्छी है इसलिए परीक्षाओं के परिणाम  बहुत ही अच्छे आते हैं। सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं अपने अपने विषय में निपुड़ हैं सख्त होने के साथ साथ वे बच्चों  की ज़रूरतों को अच्छे से समझते हैं। सभी बच्चे आज्ञाकारी और शिष्ट हैं। मेरे विद्यालय  में  ईमानदारी और सच्चाई की शिक्षा को महत्त्व दिया जाता है।

मेरे विद्यालय  में तरह तरह की प्रतियोगिताएँ होती रहती हैं। सप्ताह में एक दिन बच्चों की सभा भी होती है जिसमें हाउस मास्टर और बच्चे अपने विचार वियक्त करते हैं मेरे विद्यालय  में खेलों को बहुत महत्त्व दिया जाता है। मेरे विद्यालय  में खेल के दो बड़े मैदान हैं जहाँ बच्चे बास्किट बॉल, वॉली बॉल खेलते हैं बैडमिंटन खेलने के लिए अलग से चार  बैडमिंटन कोर्ट  हैं। सभी बच्चे खेलो में बड़े उत्साह से भाग लेते हैं और प्रतियोगिताएँ जीतते हैं। साल में एक दिन स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है जिसमें  तरह तरह के मैच और दौड़ने की प्रतियोगिता होती है। जो बच्चे जीतते हैं उन्हें मेडल दिया जाता है। मेरे विद्यालय  में साल में एक दिन एनुअल डे भी बड़े उत्साह से मनाया जाता है। 

मेरे विद्यालय  में एक बहुत ही बड़ा पुस्तकालय है जो किताबों से भरा हुआ है। बच्चे, अध्यापक और अध्यापिकाएँ वहां बैठकर किताबें पढ़ते हैं।पुसतकालय में  तरह तरह की कहानियों की किताबें भी हैं इसलिए मुझे वहां जाना बहुत अच्छा लगता है ।  मेरे विद्यालय  की कैंटीन का खाना बहुत ही  अच्छा है बहुत सारे बच्चे वहां बैठ कर खाना खाते हैं।  मैं भी कभी कभी कैंटीन में खाना खाती हूँ।मुझे विद्यालय  जाना बहुत पसंद है।  मुझे अपना विद्यालय  बहुत अच्छा लगता है।      

Wednesday, May 3, 2017

अच्छे खिलाड़ी के गुण

एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार देश का नाम गौरवान्वित करता है। और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही चैन की सांस लेता है। 

अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है।  वह अपना खेल लगन से खेलता है। उसका अपने खेल पर नियंत्रण होता है।  और वह हारी हुई बाज़ी को भी जीतने का हौसला रखता है।

अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। वह आत्मविश्वास और सूझ - बूझ से खेलता हुआ आगे बढ़ता है। वह अपने खेल में तरह - तरह के बदलाव लाकर उसे और बेहतरीन बनाता है और किसी भी परिस्थिति में दृढ़ता से खड़ा रहता है। वह किसी भी दबाव में आकर अपनी दृष्टि हमेशा अपने लक्ष्य पर रखता है। और अपनी इस विशेषता और परिश्रम से अपनी एक नयी पहचान बनाता है।

टीमवर्क अच्छे खिलाड़ी का महान गुण होता है। वह श्रेय की चिंता किये बिना प्रेरित होता है और पूरी मेहनत करते हुए स्पेशलिस्ट बनता है।  वह हर चीज समय के अनुसार करता है। अच्छा खिलाड़ी हमेशा पौष्टिक भोजन करता है जिससे उसका स्वास्थय , शारीरिक बनावट , स्टेमिना बहुत ही अच्छा होता है। वह फ़ास्ट फ़ूड नहीं खाता है।

अच्छे खिलाड़ी में बहुत ज्यादा सहनशीलता होती है।  उसमें चोट सहने की ताकत होती है और वह हारने से नहीं घबराता है। उसके अंदर खेल के प्रति समर्पण का भाव होता है। और वह दिमागी तौर पर बहुत मजबूत होता है।अच्छा खिलाड़ी बहुत ही चुस्त होता है।  उसे अपने खेल की बारीकियाँ बहुत अच्छे से पता होती हैं और वह नयी चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करता है।  वह निरंतर अपने खेल का अभ्यास करते हुए योग्य बनता है।

अच्छा खिलाड़ी अपने खेल और व्यक्तित्व द्वारा दुसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहता है की अगर आपके पास प्रतिभा और कुछ करने की लालसा , हौसला और अनुशासन है तो एक एक दिन आप सफलता जरूर प्राप्त करते हैं